FIRSTLOOK: क्या आपने देखा ''मोहन जोदाड़ो'' में पूजा हेगड़े का शाही अंदाज ?

मुंबई: फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ में मॉडल एवं अभिनेत्री पूजा हेगड़े का फर्स्टलुक जारी हो गया है. पूजा लाल और नीले रंग की पोशाक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. फिल्म में वे अभिनेता रितिक रोशन के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी. यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है. पूजा ने […]
मुंबई: फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ में मॉडल एवं अभिनेत्री पूजा हेगड़े का फर्स्टलुक जारी हो गया है. पूजा लाल और नीले रंग की पोशाक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. फिल्म में वे अभिनेता रितिक रोशन के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी. यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है.
पूजा ने ट्विटर पर अपने किरदार ‘चानी’ की पहली झलक को साझा की है. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बन रही इस रोमांटिक फिल्म में पूजा शाही अवतार में नजर आ रही हैं. इस फिल्म के 12 अगस्त को रिलीज होने की संभावना है.
CHAANI,The Chosen One of Mohenjo Daro @iHrithik @agppl_tweets @utvfilms @arrahman #Epic #MohenjoDaro #Chaani pic.twitter.com/6bbqV6avWW
— Pooja Hegde (@hegdepooja) June 16, 2016
इससे पहले रितिक रोशन का फर्स्टलुक रिलीज किया गया था जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी. फिल्म में पहली बार दोनों की जोड़ी रोमांस करती दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




