ePaper

‘मोहन जोदाड़ो'' का मोशन पोस्‍टर रिलीज, रितिक ने किया शेयर

Updated at : 07 Jun 2016 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
‘मोहन जोदाड़ो'' का मोशन पोस्‍टर रिलीज, रितिक ने किया शेयर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की आगामी फिल्‍म ‘मोहनजोदाड़ो’ का मोशन पोस्‍टर रिलीज हो गया है. रितिक ने अपने प्रशंसकों के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है. फिल्‍म में वे अभिनेत्री पूजा हेगडे संग रोमांस करते नजर आयेंगे. इस वीडियो में सिंधु घाटी की सभ्यता युग के मोहनजोदाडो के […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की आगामी फिल्‍म ‘मोहनजोदाड़ो’ का मोशन पोस्‍टर रिलीज हो गया है. रितिक ने अपने प्रशंसकों के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है. फिल्‍म में वे अभिनेत्री पूजा हेगडे संग रोमांस करते नजर आयेंगे.

इस वीडियो में सिंधु घाटी की सभ्यता युग के मोहनजोदाडो के प्राचीन शहर के बारे में बात की जा रही है, लेकिन इस वीडियों में न तो रितिक रोशन का चेहरा दिखाई दे रहा है और न ही उनकी नायिका पूजा हेगडे का चेहरा.

रितिक ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘ठीक है दोस्तो. हम यहां गए हैं.’ इस वीडियो में लिखा गया है, ‘‘जहां तक हमें पता है ब्रिटिश राज, मुगल शासन, ईसा, सिकंदर, बुद्ध एवं और भारत से पहले यह मोहनजोदाडो था.’ सिद्धार्थ राय कपूर और सुनिता ए. गोवरिकर निर्मित इस फिल्म के निर्देशक एवं सह-निर्माता आशुतोष गोवरिकर हैं.

आशुतोष गोवरिकर के फेसबुक पेज में लिखा गया है, ‘मोहनजोदाडो की दुनिया की एक झलक?’ मोहनजोदाडो की संस्कृति एवं प्राचीन सभ्यता पर बनी इस फिल्म को बनाने में तीन साल से भी अधिक लगे. मुख्य रुप से भुज एवं मुंबई में शूट की गई इस फिल्म में कुछ दृश्य जबलपुर एवं ठाणे के भी हैं.

यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola