क्या ” पाइरैट्स ऑफ कैरेबियन “से प्रेरित है रितीक की फिल्म “ठग”
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के अभिनय वाली फिल्म ‘ठग’ हॉलीवुड की फिल्म ‘पाइरैट्स ऑफ कैरेबियन’ से प्रेरित नहीं है. उल्लेखनीय है कि निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने अपनी अगली फिल्म ‘ठग’ के लिए 42 वर्षीय अभिनेता रितिक रोशन को अनुबंधित किया है. एक्शन और रोमांच से भरपूर इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स […]
विज्ञापन
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के अभिनय वाली फिल्म ‘ठग’ हॉलीवुड की फिल्म ‘पाइरैट्स ऑफ कैरेबियन’ से प्रेरित नहीं है. उल्लेखनीय है कि निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने अपनी अगली फिल्म ‘ठग’ के लिए 42 वर्षीय अभिनेता रितिक रोशन को अनुबंधित किया है. एक्शन और रोमांच से भरपूर इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स करेगी.
ऐसी खबरें थी कि ‘ठग’ हॉलीवुड की फिल्म ‘पाइरैट्स ऑफ कैरेबियन’ से प्रेरित है और रितिक रोशन इसमें बॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप की जैक स्पैरो वाली भूमिका निभा रहे हैं. सूत्रों ने बताया, ‘‘रितिक रोशन के अभिनय वाली फिल्म ‘पाइरैट्स ऑफ कैरेबियन’ जैसी नहीं है. फिल्म में ड्रामा, एक्शन, रोमांस, गाना आदि सभी कुछ है. हालांकि यह एक एक्शन फिल्म है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










