ePaper

''सीक्‍वल किंग'' बन गये हैं ''खिलाड़ी'' अक्षय कुमार

Updated at : 03 Jun 2016 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
''सीक्‍वल किंग'' बन गये हैं ''खिलाड़ी'' अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. यह फिल्‍म ‘हाउसफुल’ की तीसरी सीरीज है. अक्षय कुमार पिछली दोनों सीरीज में भी नजर आये थे अक्षय इसके अलावा भी कई सीक्‍वल फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं. उन्‍होंने एक्‍शन से लेकर कॉमेडी तक कई भूमिकाओं से दर्शकों के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. यह फिल्‍म ‘हाउसफुल’ की तीसरी सीरीज है. अक्षय कुमार पिछली दोनों सीरीज में भी नजर आये थे अक्षय इसके अलावा भी कई सीक्‍वल फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं. उन्‍होंने एक्‍शन से लेकर कॉमेडी तक कई भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. अक्षय ‘खिलाड़ी’ के नाम से फेमस हैं. जानें कौन सी है उनकी सीक्वल फिल्‍में….

खिलाड़ी

undefined

अक्षय ने वर्ष 1992 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘खिलाड़ी’ में अपने एक्‍शन अवतार से दर्शकों को हैरान कर दिया था. फिल्‍म सुपरहिट हुई और वे इंडस्‍ट्री में ‘खिलाड़ी’ बन गये. इसके बाद वे वर्ष 1994 में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, वर्ष 1996 में ‘खिलाडियों का खिलाड़ी’, वर्ष 1997 में ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’, वर्ष 1999 में ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, 2000 में ‘खिलाड़ी 420’ और वर्ष 2012 में ‘खिलाड़ी 786’ जैसी फिल्‍मों में काम किया. दर्शकों ने इन फिल्‍मों में उन्‍हें खासा पसंद किया.

हेरा फेरी

undefined

वर्ष 2000 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘हेरा फेरी’ में अक्षय दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहे. उन्‍होंने अपने कॉमेडी टाइमिंग से दर्शकों से वाहवाही लूटी. यह उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्‍म रही. इसके बाद वर्ष 2006 में फिल्‍म ‘फिर हेरा फेरी’ रिलीज हुई. इस फिल्‍म को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया. अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने अपनी जुगलबंदी से दर्शकों को खूब हंसाया.

सिहं इज किंग

undefined

‘हैप्‍पी सिंह’ का किरदार तो आपको याद ही होगा. वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘सिंह इज किंग’ में अपने एक्शन-कॉमेडी से अक्षय ने फिर एकबार दर्शकों का मन मोहा. इसके बाद वे वर्ष 2015 में फिल्‍म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में दिखाई दिये. इस फिल्‍म को भी दर्शकों ने पसंद किया.

नमस्‍ते लंदन

undefined

वर्ष 2007 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘नमस्‍ते लंदन’ में अक्षय ने अपनी कॉमेडी और रोमांटिक अंदाज से फैंस के दिलों में राज किया. इस फिल्‍म में दर्शकों ने उनके और कैटरीना कैफ के रोमांस को भी खासा पसंद किया. फिल्‍म के गाने भी सुपरहिट हुए. जल्‍द ही इसका सीक्‍वल ‘नमस्‍ते इंग्‍लैंड’ भी आनेवाली है. फिल्‍म में अक्षय ही लीड रोल निभा रहे हैं.

हाउसफुल

undefined

अक्षय ‘हाउसफुल 3’ की पिछली दोनों सीरीज में नजर आ चुके हैं. वर्ष 2010 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘हाउसफुल’ जबरदस्‍त हिट साबित हुई थी. इसके बाद वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘हाउसफुल 2’ भी हिट साबित हुई थी. फिलहाल ‘हाउसफुल 3’ आज ही रिलीज हुई है. फिल्‍म में अभिषेक बच्‍चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडीज, लीसा हेडन, नरगिस फाखरी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola