”मोहन जोदाड़ो” मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक: रितिक रोशन

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में वे शानदार एक्शन करते नजर आयेंगे. वहीं एक बयान में रितिक ने कहा कि यह फिल्म उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है. रितिक ने कहा,’ मैं वर्तमान समय से पहले की यात्रा कर रहा हूं जो […]
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में वे शानदार एक्शन करते नजर आयेंगे. वहीं एक बयान में रितिक ने कहा कि यह फिल्म उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है.
रितिक ने कहा,’ मैं वर्तमान समय से पहले की यात्रा कर रहा हूं जो बेहद शानदार है. मोहन जोदाडो में काम करने का अनुभव बहुत ही बेहतरीन रहा. यह मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है. मुझे उम्मीद है कि आप फिल्म देखने के बाद मेरी इस बात से सहमत होंगे.’
आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म में पूजा हेगड़े और दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं. रितिक पहली बार पूजा के साथ पर्दे पर रोमांस करते नजर आयेंगे. फिल्म में रितिक मगरमच्छ से भी दो-दो हाथ करते नजर आयेंगे.
आशुतोष और रितिक दूसरी बार एकसाथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने वर्ष 2008 में ‘जोधा अकबर’ में काम किया था. ‘मोहन जोदाडो’ 12 अगस्त को रिलीज होनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










