''दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड'' भारती ने खोला रणबीर संग डेटिंग का राज ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2016 1:39 PM
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर खबरें आ रही थी कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ से ब्रेकअप होने के बाद वो दिल्ली की लड़की भारती मल्होत्रा को डेट कर रहे हैं. लेकिन एक इंटरव्यू में खुद भारती ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया है. भारती ने कहा,’ मैं रणबीर को नहीं जानती है और कभी […]
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर खबरें आ रही थी कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ से ब्रेकअप होने के बाद वो दिल्ली की लड़की भारती मल्होत्रा को डेट कर रहे हैं. लेकिन एक इंटरव्यू में खुद भारती ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया है.
भारती ने कहा,’ मैं रणबीर को नहीं जानती है और कभी उनसे मिली भी नहीं हूं. मेरे बारे में जो अफवाहें चल रही है, मैं उससे काफी आहत हूं. मैंने कभी भी रणबीर को एक फ्रेंड की तरह फॉलो नहीं किया. बीते कुछ दिनों से मैं काफी तनाव से गुजर रही हूं.’ भारती दिल्ली में रहती हैं और पेशे से एक मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट है.
रणबीर इनदिनों आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में उनके आपोजिट कैटरीना कैफ हैं. पिछले दिनों दोनों का ब्रेकअप हो चुका है जिससे फिल्म की शूटिंग पर भी असर पड़ा है. फिल्म पिछले साल ही रिलीज होनेवाली थी लेकिन शूटिेंग पूरी नहीं होने के कारण अब यह फिल्म इस साल रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










