ePaper

...अब तपती धूप में ट्रैक्‍टर चलाती नजर आई अनुष्‍का शर्मा, देखें वीडियो

Updated at : 09 May 2016 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
...अब तपती धूप में ट्रैक्‍टर चलाती नजर आई अनुष्‍का शर्मा, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में एक फिल्‍म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक तसवीर शेयर की गई है जिसमें अनुष्‍का ट्रैक्‍टर चलाती नजर आ रही है. अनुष्‍का इनदिनों लुधियाना में फिल्‍म की शूटिंग कर रही हैं. तपती […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में एक फिल्‍म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक तसवीर शेयर की गई है जिसमें अनुष्‍का ट्रैक्‍टर चलाती नजर आ रही है.

अनुष्‍का इनदिनों लुधियाना में फिल्‍म की शूटिंग कर रही हैं. तपती दोपहरी में उनके ट्रैक्‍टर चलाने वाली यह तसवीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. अनुष्‍का का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

https://twitter.com/SultanTheMovie/status/728851399509872640

इससे पहले भी सलमान और अनुष्‍का की एक तसवीर सामने आई थी जिसमें दोनों खेत से टमाटर तोड़कर खाते नजर आये थे. आपको बता दें दोनों कलाकार इस फिल्‍म में रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं. दोनो का लुक बेहद दमदार नजर आ रहा है.

ईद के मौके पर रिलीज होनेवाली इस फिल्‍म में दोनों का फर्स्‍टलुक सामने आ गया है जिसमें दोनों अपने विरोधी को धूल चटाते नजर आ रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola