ePaper

रितिक-कंगना विवाद को लेकर जानें क्‍या बोले ''क्‍वीन'' के वकील ?

Updated at : 02 May 2016 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
रितिक-कंगना विवाद को लेकर जानें क्‍या बोले ''क्‍वीन'' के वकील ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता रितिक रोशन का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. वहीं कंगना के वकील ने कहा है कि रितिक के साथ उनके कानूनी विवाद में दोनों पक्षों को जानने वाले कुछ लोगों की तरफ से डराने की कोशिश के बावजूद उनकी मुवक्किल दबाव में नहीं झुकेंगी. कंगना […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता रितिक रोशन का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. वहीं कंगना के वकील ने कहा है कि रितिक के साथ उनके कानूनी विवाद में दोनों पक्षों को जानने वाले कुछ लोगों की तरफ से डराने की कोशिश के बावजूद उनकी मुवक्किल दबाव में नहीं झुकेंगी.

कंगना के वकील रिजवान सिद्दकी ने एक बयान में कहा, ‘मेरी मुवक्किल कंगना कभी भी किसी भी दबाव में नहीं झुकेंगी. दोनों पक्षों को जानने वाले कुछ लोगों ने मेरे मुवक्किल को केवल डराने की मंशा और सत्य को छिपाने के लिए हस्तक्षेप किया लेकिन ऐसा नहीं होगा.’

उन्होंने कहा, ‘फिल्म उद्योग के लोगों सहित दुनिया को यह जानने की जरुरत है कि आज के बदलते समय में अगर महिला पूरी तरह अडिग हो और उसके पक्ष में सत्य हो तो उसे किसी भी चीज से डरने की जरुरत नहीं है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola