SULTAN : सामने आया अनुष्‍का शर्मा का दमदार लुक, तसवीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2016 4:09 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शर्मा अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. फिल्‍म में दोनों ने रेसलर की भूमिका निभाई है. हाल ही में अनुष्‍का का फर्स्‍टलुक जारी किया गया था जिसमें वे अपने ट्रेनर के साथ भिड़ती नजर आई थी. वहीं अब उनके किरदार ‘आरफा’ का पहला लुक […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शर्मा अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. फिल्‍म में दोनों ने रेसलर की भूमिका निभाई है. हाल ही में अनुष्‍का का फर्स्‍टलुक जारी किया गया था जिसमें वे अपने ट्रेनर के साथ भिड़ती नजर आई थी. वहीं अब उनके किरदार ‘आरफा’ का पहला लुक शेयर किया गया है.

इस पोस्‍टर में अनुष्‍का दूसरे पहलवान को पटकती नजर आ रही है. उनके चेहरे पर आक्रोश नजर आ रहा है और उनका हेयरस्‍टाइल भी रेसलर का ध्‍यान में रखकर डिजाइन किया गया है. ‘सुल्‍तान’ ईद के मौके पर रिलीज होगी. पहली बार अनुष्‍का और सलमान एकसाथ स्‍क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे.

अली अब्‍बास जफर की इस फिल्‍म को लेकर अनुष्‍का खासा उत्‍साहित हैं. वे पहली बार एक रेसलर का किरदार निभा रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola