ePaper

जानें कौन है बिग बी के ये छोटे फैन, देखें तसवीर

Updated at : 25 Apr 2016 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
जानें कौन है बिग बी के ये छोटे फैन, देखें तसवीर

मुंबई : अभिनेता रितिक रोशन ने अपने बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास बैठे हुए दिख रहे हैं और कैमरे के सामने खुशी-खुशी पोज देते नजर आ रहे हैं. दोनों ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘लक्ष्य’ जैसी फिल्‍मों में एकसाथ नजर आये हैं. इस तस्वीर […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता रितिक रोशन ने अपने बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास बैठे हुए दिख रहे हैं और कैमरे के सामने खुशी-खुशी पोज देते नजर आ रहे हैं. दोनों ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘लक्ष्य’ जैसी फिल्‍मों में एकसाथ नजर आये हैं.

इस तस्वीर को ‘प्रशंसक का लम्हा’ बताते हुए रितिक ने कहा है कि आज हर अभिनेता ‘पीकू’ के सितारे से प्रेरणा लेता है. रितिक ने ट्विटर पर तस्वीर को पोस्ट करने के बाद अपने प्रशंसकों से पूछा, ‘प्यारी तस्वीर… प्रशंसक के तौर पर नन्हे रितिक का प्रशंसक वाला लम्हा. मुझे लगता है कि हर अभिनेता में कमोबेश बच्चन मौजूद है. आप इससे सहमत हैं न…?’

रितिक फिलहाल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मोहन जोदडो’ के रिलीज की तैयारी में जुटे हैं. फिल्‍म में वे एकबार खतरनाक स्‍टंट करते नजर आयेंगे. यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola