क्‍यों ‘हाउसफुल 3'' में काम करने के दौरान नर्वस थे अभिषेक बच्‍चन ?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2016 10:29 AM

विज्ञापन

मुंबई : बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि ‘हाउसफुल 3′ में काम करने के दौरान वह शुरु में बहुत नर्वस थे. वह पहली बार ‘हाउसफुल’ श्रृंखला की फिल्म में काम कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडीज, नरगिस फाखरी और लीसा हेडन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. अभिषेक ने […]

विज्ञापन

मुंबई : बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि ‘हाउसफुल 3′ में काम करने के दौरान वह शुरु में बहुत नर्वस थे. वह पहली बार ‘हाउसफुल’ श्रृंखला की फिल्म में काम कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडीज, नरगिस फाखरी और लीसा हेडन भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

अभिषेक ने फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर कहा,’ मैं उस समय काफी नर्वस था जब मुझे जानकारी मिली कि मैं उस फिल्म में काम करुंगा….’ उन्होंने कहा कि वह नर्वस थे क्योंकि दो बेहतरीन अभिनेता अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी उसमें काम कर रहे थे जिनकी कामिक टाइमिंग काफी अच्छी है.

अभिषेक ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म में काफी मेहनत की हालांकि उन्हें इस दौरान काफी मजा आया. अभिषेक ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ के बाद इस फिल्‍म में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म ने अच्‍छी कमाई की थी और फिल्‍म में वे कॉमेडी रोल निभाते नजर आये थे. फिल्‍म 3 जून को रिलीज होनेवाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola