ePaper

बिग बी ने ऐसे दी बेटे-बह़ु को शादी की 9वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं

Updated at : 20 Apr 2016 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
बिग बी ने ऐसे दी बेटे-बह़ु को शादी की 9वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्‍चन और और बहू ऐश्वर्या राय को उनकी शादी की नौवीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी हैं और इस अवसर को ‘आनंद और प्रसन्नता’ का दिन कहा है. अभिषेक और ऐश्वर्या 20 अप्रैल 2007 को परिणय सूत्र में बंधे थे. नवंबर 2011 में उनकी पहली संतान अराध्या […]

विज्ञापन

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्‍चन और और बहू ऐश्वर्या राय को उनकी शादी की नौवीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी हैं और इस अवसर को ‘आनंद और प्रसन्नता’ का दिन कहा है. अभिषेक और ऐश्वर्या 20 अप्रैल 2007 को परिणय सूत्र में बंधे थे. नवंबर 2011 में उनकी पहली संतान अराध्या का जन्म हुआ था.

बीती रात बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘कल ऐश्वर्या और अभिषेक के शादी की नौवीं वर्षगांठ है… आनंद और प्रसन्नता का एक दिन. ना केवल वे दोनों शादी के बंधनों में बंधे बल्कि हम बुजुर्गों को भी बांध दिया…’

उन्होंने लिखा है, ‘यह जुडाव हमेशा हमारे साथ रहता है… इसके बाद यह अगली पीढी में परवान चढता है और उसके बाद अगली और अगली में पीढी में परवान चढता है. जीवन निरंतर है, यह जारी और अनंत है…’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola