क्‍यों एकदूसरे को IGNORE करते नजर आये सलमान-रणबीर, देखें वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2016 4:31 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड गलियों में इस बात को लेकर चर्चाएं अभी भी गरम हैं कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का ब्रेकअप हुआ है या नहीं. दोनों ने अभी तक इस बात को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. हाल ही में अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड स्‍टार्स ने शिरकत की थी. वहीं पार्टी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड गलियों में इस बात को लेकर चर्चाएं अभी भी गरम हैं कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का ब्रेकअप हुआ है या नहीं. दोनों ने अभी तक इस बात को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. हाल ही में अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड स्‍टार्स ने शिरकत की थी. वहीं पार्टी में अभिनेता सलमान खान और रणबीर कपूर एकदूसरे से दूर-दूर नजर आये.

सलमान इस पार्टी में देर रात पहुंचे थे और उनके बाद रणबीर ने इंट्री की. दोनों अलग-अलग दरवाजे से पार्टी में एंटर हुए थे. पार्टी के दौरान भी दोनों एकदूसरे को इग्‍नोर करते नजर आये. दोनों ने पूरी पार्टी में एकदूसरे से दूरी बना रखी थी. इससे पहले भी दोनों सोनम कपूर की दीवाली पार्टी में दूर-दूर नजर आये थे.

खबरों की मानें तो रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप का कारण सलमान को बताया जा रहा था. इसके अलावा ऐसी भी खबरें आई कि ब्रेकअप के बाद कैटरीना सलमान से मिली थी. उन्‍होंने सलमान से इस बारे में सलाह-मशविरा भी किया था. लेकिन सलमान और कैटरीना ने इस बारे में कुछ नहीं कहा.

इस बात से सभी वाकिफ हैं कि सलमान और कैटरीना एकदूसरे को डेट कर चुके हैं. कैटरीना ‘बिग बॉस’ के नौंवे सीजन में अपनी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए आई थी जहां शो को होस्‍ट कर रहे सलमान ने कैट की खूब तारीफ की थी.

अब दोनों को एकदूसरे को इग्‍नोर करने का कारण कैटरीना है या फिर कोई और वजह यह दोनों अभिनेताओं से बेहतर कौन जान सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola