ePaper

जानें, कब रिलीज होगी रितिक रोशन की ‘मोहन जोदड़ो''

Updated at : 09 Apr 2016 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, कब रिलीज होगी रितिक रोशन की ‘मोहन जोदड़ो''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मोहन जोदडो’ 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘बैंग बैंग’ के सितारे ने आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म की शूटिंग खत्म होने की सूचना और इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा ट्विटर पर की. रितिक ने ट्वीट किया, ‘चरित्र की मजबूती की कसौटी परखने वाली एक […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मोहन जोदडो’ 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘बैंग बैंग’ के सितारे ने आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म की शूटिंग खत्म होने की सूचना और इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा ट्विटर पर की.

रितिक ने ट्वीट किया, ‘चरित्र की मजबूती की कसौटी परखने वाली एक ऐसी यात्रा जिस पर आपको निश्चित ही गर्व होगा. पूजा हेगडे के साथ मोहन जोदडो की शूटिंग खत्म हुई.’

अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमे वह रिलीज की तारीख लिखा हुआ क्लैप बोर्ड पकडे हुए नजर आ रहे और उनके पीछे ‘लगान’ के फिल्मकार मौजूद हैं. फिल्म से पूजा हेगडे बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं और जाने माने अभिनेता कबीर बेदी ने भी इसमें अभिनय किया है.

यह फिल्म पाकिस्तान के सिंध में 2600 ईस्वी पूर्व मौजूद सिंधु घाटी सभ्यता के युग में प्राचीन शहर मोहन-जोदडो की पृष्ठभूमि पर आधारित साहस और प्रेम की एक महागाथा है. 2008 में प्रदर्शित ‘जोधा अकबर’ के बाद रितिक दूसरी बार गोवारिकर के साथ काम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola