ePaper

प्रियंका चोपडा़ की ‘बेवॉच'' की शूटिंग शुरु, देखें तसवीर

Updated at : 02 Mar 2016 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपडा़ की ‘बेवॉच'' की शूटिंग शुरु, देखें तसवीर

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपडा ने मियामी में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बे वॉच’ की शूटिंग शुरु कर दी है. पिछले साल एबीसी की टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ से अंतरराष्ट्रीय रंगपटल पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाली 33 वर्षीया प्रियंका ने ट्विटर पर इस सिलसिले में एक तस्वीर साझा की है. उन्होंने इसके […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपडा ने मियामी में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बे वॉच’ की शूटिंग शुरु कर दी है. पिछले साल एबीसी की टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ से अंतरराष्ट्रीय रंगपटल पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाली 33 वर्षीया प्रियंका ने ट्विटर पर इस सिलसिले में एक तस्वीर साझा की है.

उन्होंने इसके साथ ही लिखा,‘ एक बीच पर जरुरत का सारा सामान और शूटिंग का पहला दिन.बहुत शानदार, हर कोई बहुत अच्छा है यहां टीम बेवॉच.’ प्रियंका ने कल ऑस्कर पुरस्कार के मंच पर भी अपनी जानदार उपस्थिति दर्ज कराई थी जहां उन्होंने ‘मैड मैक्स : फ्यूरी रोड’ को बेस्ट एडिटिंग का पुरस्कार भी प्रदान किया था.

https://www.instagram.com/p/BCZpJzMps42/

प्रियंका जल्‍द ही बॉलीवुड फिल्‍म ‘जय गंगाजल’ में नजर आनेवाली हैं. प्रकाश झा की इस फिल्‍म में प्रियंका एक दमदार महिला ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola