...अब कैटरीना को लेकर फिल्म बनायेंगे सलमान खान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2016 3:28 PM
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर खबरें आ रही है कि वे अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर फिल्म बना सकते हैं. सलमान को कैटरीना का गॉडफादर कहा जाता हैं. सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं. ‘सुल्तान’ में सलमान एक रेसलर की […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर खबरें आ रही है कि वे अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर फिल्म बना सकते हैं. सलमान को कैटरीना का गॉडफादर कहा जाता हैं. सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं. ‘सुल्तान’ में सलमान एक रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं.
हाल ही में कैटरीना की फिल्म ‘फितूर’ रिलीज हुई थी. कैट को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन दर्शकों ने फिल्म को कुछ खास रिस्पांस नहीं दिया. फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री तब्बू भी मुख्य भूमिका में थे. इससे पहले कैट की ‘फैंटम’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. फिल्म में सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में थे.
अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान कैटरीना को लेकर एक फिल्म बना सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो कैटरीना के लिए वाकई यह एक खुशखबरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










