Bigg Boss 9: तो कैटरीना हो गई सलमान से मिलने के लिए तैयार! वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2016 11:54 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्‍म ‘फितूर’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्‍म में एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्‍म हैं जिसमें वे अभिनेता आदित्‍य रॉय कपूर संग रोमांस करती नजर आयेंगी. हाल ही में कैटरीना ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वो इस फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर ‘बिग बॉस 9’ में जा […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्‍म ‘फितूर’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्‍म में एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्‍म हैं जिसमें वे अभिनेता आदित्‍य रॉय कपूर संग रोमांस करती नजर आयेंगी. हाल ही में कैटरीना ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वो इस फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर ‘बिग बॉस 9’ में जा सकती हैं. उनकी इस बात का समर्थन आदित्‍य ने भी किया.

दरअसल मुबंई में आयोजित एक फैशन शो के दौरान कैटरीना से जब यह पूछा गया कि वो क्‍या फिल्‍म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर जा सकती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए कैटरीना ने कहा कि,’ अगर फिल्‍म निर्माता हमें वहां जाने के लिए कहेंगे तो हम वहां जायेंगे. इसके अलावा वे जहां भेजेंगे हम वहां भी जायेंगे. चाहे वो कोई भी जगह हो.’ उनकी इस बात का समर्थन आदित्‍य ने भी किया.

दोनों कलाकारों ने डिजायनर मनीष मल्‍होत्रा की डिजाइन की ड्रेस पहनी थी जो दोनों पर बेहद फब रही थी. कैटरीना इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म के लिए कई कलाकारों ने उनकी तारीफ भी की है.

सलमान-कैटरीना दोनों एकदूसरे को डेट कर चुके हैं लेकिन अब दोनों एकदूसरे से कटते नजर आये हैं. कैटरीना अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं. हाल ही में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण फिल्‍म ‘तमाशा’ में नजर आये थे. लेकिन रणबीर फिल्‍म के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस’ हाउस नहीं गये थे जबकि दीपिका इस घर में अकेली नजर आई थी. वहीं जब रणबीर से वहां नहीं जाने के बारे में पूछ गया तो उन्‍होंने पर्सनल रीजन कहकर सवाल को टाल दिया.

खबरों की मानें तो रणबीर के वहां नहीं जाने का कारण कैटरीना कैफ को माना गया. खैर बात जो भी हो लेकिन कैटरीना-सलमान का आमने-सामने होना दिलचस्‍प होगा क्‍योंकि कैटरीना ने हाल ही में सलमान को फोन किया था और कहा था कि वे उनके बारे में कोई कमेंट न करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola