कैटरीना-आदित्य का लिपलॉक सीन, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2016 3:41 PM
फिल्मकार अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी आगामी फिल्म ‘फितूर’ का फर्स्टलुक हाल ही में जारी किया गया था. फिल्म में कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है. वहीं खबरें यह भी आ रही है कि फिल्म में कैटरीना और आदित्य के बीच एक लिपलॉक सीन भी होगा. दोनों कलाकारा पहली […]
फिल्मकार अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी आगामी फिल्म ‘फितूर’ का फर्स्टलुक हाल ही में जारी किया गया था. फिल्म में कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है. वहीं खबरें यह भी आ रही है कि फिल्म में कैटरीना और आदित्य के बीच एक लिपलॉक सीन भी होगा. दोनों कलाकारा पहली बार पर्दे पर रोमांस करते दिखाई देंगे.
फिल्म में तब्बू भी मुख्य भूमिका में हैं. फर्स्टलुक में कैटरीना एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है. वहीं आदित्य ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है. फिल्म में उनका फिजिक शानदार नजर आ रहा है. फिल्म की शूटिंग श्रीनगर में हुई है और यह लिपलॉक सीन भी वहीं फिल्माया गया है. फिल्म में आदित्य ने एक कश्मीरी लड़के का किरदार निभाया है.
अभिषेक कपूर ने इससे पहले फिल्म ‘काई पो छे’ का भी निर्देशन किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. कैटरीना इससे पहले फिल्म ‘फैंटम’ में सैफ अली खान के साथ नजर आई थी. आदित्य ने फिल्म ‘आशिकी 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










