1 करोड़ के पार हुई ''क्या कूल है हम 3'' के ट्रेलर देखनेवालों की संख्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 10:25 AM
आगामी फिल्म ‘क्या कूल है हम 3’ के ट्रेलर को देखनेवालों की संख्या 1 करोड़ के पार हो गई है. फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे अभिनेता आफताब शिवदसानी ने इसके लिए प्रशंसकों का धन्यवाद किया है. फिल्म में तुषार कपूर और मंदना करीमी भी मुख्य भूमिका में हैं. मंदना फिलहाल ‘बिग बॉस’ के […]
आगामी फिल्म ‘क्या कूल है हम 3’ के ट्रेलर को देखनेवालों की संख्या 1 करोड़ के पार हो गई है. फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे अभिनेता आफताब शिवदसानी ने इसके लिए प्रशंसकों का धन्यवाद किया है. फिल्म में तुषार कपूर और मंदना करीमी भी मुख्य भूमिका में हैं. मंदना फिलहाल ‘बिग बॉस’ के घर में हैं.
आफताब ने ट्विटर पर लिखा,’ 1 करोड़ व्यू. इस प्यार के लिए आप सभी को धन्यवाद. 22 जनवरी 2016 के लिए तैयार रहें.’ इस फिल्म में आफताब लंबे समय बाद नजर आनेवाले हैं. उमेश घड़गे ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.
10MILLION views!! Thank you to all for showing this love!! Get ready for Jan 22,2016. ⭐️🙏🏼👌🏼#kyakoolhainhum3 @TusshKapoor @balajimotionpic
— Aftab Shivdasani (@AftabShivdasani) December 26, 2015
वहीं तुषार कपूर ने भी दर्शकों के रिस्पांस को लेकर ट्वीट किया है. फिल्म का ट्रेलर बोल्ड है. फिल्म में दोहरे मिनिंग वाले संवाद की भरमार है. साथ ही फिल्म के कुछ दृश्य भी बेहद बोल्ड है. फिल्म 22 जनवरी 2016 को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










