ePaper

‘खलनायक'' के रिमेक में रणबीर के साथ काम नहीं कर रहा : संजय लीला भंसाली

Updated at : 23 Dec 2015 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
‘खलनायक'' के रिमेक में रणबीर के साथ काम नहीं कर रहा : संजय लीला भंसाली

मुंबई : फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘खलनायक’ का रिमेक बनाने की सारी अफवाहों को खारिज कर दिया. निर्देशक सुभाष घई की यह हिट फिल्म 1993 में आयी थी. घई ने पिछले माह कहा था कि भंसाली ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अभिनीत इस फिल्म का रिमेक बनाने में […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘खलनायक’ का रिमेक बनाने की सारी अफवाहों को खारिज कर दिया. निर्देशक सुभाष घई की यह हिट फिल्म 1993 में आयी थी.

घई ने पिछले माह कहा था कि भंसाली ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अभिनीत इस फिल्म का रिमेक बनाने में रुचि दिखाई है और उन दोनों के बीच इसको लेकर बात भी हुई है. लेकिन ‘बाजीराव मस्तानी’ निर्देशक ने अभी इसके अधिकार नहीं खरीदे हैं.

इस संबंध में बाद में खबर आयी कि भंसाली ‘रामलीला’ अभिनेता के साथ यह फिल्म बनाना चाहते हैं. उन्होंने इन अटकलों को खारिज करते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह एकदम गलत खबर है. ” निर्देशक और उनकी टीम हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म की सफलता से काफी खुश है.

भंसाली ने कहा कि उन्हें फिल्म के सफल होने की उम्मीद थी क्योंकि उन्होंने इस पर कडी मेहनत की थी.भंसाली ने 11 वें गिल्ड अवार्ड के रेड कार्पेट के मौके पर कहा, ‘‘ फिल्म को मिल रही प्रतिकिया से मैं बहुत खुश हूं. हमने इस फिल्म पर काफी मेहनत की थी और हमें इसके लिए अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलने की पूरी उम्मीद थी.यह एक अच्छा एहसास है.फिल्म लगातार अच्छा कर रही है. ” भंसाली ने यहां रणवीर सिंह और दीपिका की सराहना करते हुए उनके साथ भविष्य में फिर काम करने की उम्मीद भी जताई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola