ओफ्फ...रणबीर से भी टूट जायेगा कैटरीना का रिश्‍ता, देखें VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 3:48 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी बॉलीवुड की हॉट जोडि़यों में से एक मानी जाती है. लेकिन उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है कि दोनों के रिलेशनशिप में कुछ प्रॉब्‍लम आ गई है. दोनों के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. इसकी एक वजह डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी बॉलीवुड की हॉट जोडि़यों में से एक मानी जाती है. लेकिन उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है कि दोनों के रिलेशनशिप में कुछ प्रॉब्‍लम आ गई है. दोनों के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. इसकी एक वजह डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को भी बताया जा रहा है.

दीपिका और रणबीर हाल ही में फिल्‍म ‘तमाशा’ में नजर आये थे. हालांकि कैटरीना ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्‍हें दोनों के फिल्‍म करने से कोई आपत्ति नहीं है. मीडिया में तो यह भी खबरें आई थी कि फिल्‍म की एक पार्टी में कैटरीना बिना बुलाये ही पहुंच गई थी. कैटरीना ‘तमाशा’ के सेट पर भी रणबीर से मिलने गई थी.

दीपिका और रणबीर पहले एकदूसरे को डेट कर चुके हैं. एक अंग्रेजी डॉटकॉम के अनुसार दोनों के रिश्‍ते में पिछले कुछ समय से अनबन चल रही है. दोनों जल्‍द ही अनुराग बसु की आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में साथ नजर आनेवाले हैं. वहीं दोनों ही कलाकार अभी लंदन में हैं. रणबीर ‘ए दिल है मुश्किल’ और कैटरीना ‘फितूर’ की शूटिंग कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola