रेखा को अपना स्‍टाइल आईकन मानती हैं सोनाक्षी, देखें वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2015 4:02 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा इनदिनों अपनी दो फिल्‍मों ‘अकीरा’ और ‘फोर्स 2’ का लेकर खासा व्‍यस्त हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने फैशन शो में रैंपवॉक किया. सोनाक्षी ने इस मौके पर कहा कि वो अपना फैशन आईकन सदाबहार अभिनेत्री रेखा को मानती हैं. उन्‍होंने सालों से अपने स्‍टाइल को बरकरार रखा है. सोनाक्षी का […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा इनदिनों अपनी दो फिल्‍मों ‘अकीरा’ और ‘फोर्स 2’ का लेकर खासा व्‍यस्त हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने फैशन शो में रैंपवॉक किया. सोनाक्षी ने इस मौके पर कहा कि वो अपना फैशन आईकन सदाबहार अभिनेत्री रेखा को मानती हैं. उन्‍होंने सालों से अपने स्‍टाइल को बरकरार रखा है.

सोनाक्षी का कहना है कि उन्‍होंने (रेखा) अपने स्‍टाइल और अपनी सुंदरता को अभी तक बरकरार रखा है. मैं उन्‍हें अपना फैशन आईकन मानती हूं.’ सोनाक्षी ने फैशन को लेकर भी कई बातें कही. उन्‍होंने कहा कि किसी भी व्‍यक्ति की पर्सलैलिटी से उनका स्‍टाइल झलकता है, तो किसी के बात करने से. सोनाक्षी इस मौके मैरून गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी.

सोनाक्षी ‘फोर्स 2’ में धमाकेदार एक्‍शन करती दिखाई देंगी. फिल्‍म ‘फोर्स’ की सीक्‍वल होगी. इस फिल्‍म में वे जॉन अब्राहम के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी. वहीं ए.आर मुरुगदास की फिल्‍म ‘अकीरा’ में पहली बार सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के साथ स्‍क्रीन शेयर करती नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola