ePaper

...मुंबई हमले के दौरान किसी ने डर क्यों नहीं महसूस किया ?

Updated at : 24 Nov 2015 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
...मुंबई हमले के दौरान किसी ने डर क्यों नहीं महसूस किया ?

मुंबई : आमिर खान के बयान से पैदा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कल "रामनाथ गोयनका अवार्ड समारोह" में आमिर खान का असहिष्णुता के लेकर बयान पर अब जानी -मानी अभिनेत्री रवीना टंडन की प्रतिक्रया सामने आयी हैं. रवीना टंडन ने ट्विट कर कहा कि जो लोग नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते […]

विज्ञापन

मुंबई : आमिर खान के बयान से पैदा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कल "रामनाथ गोयनका अवार्ड समारोह" में आमिर खान का असहिष्णुता के लेकर बयान पर अब जानी -मानी अभिनेत्री रवीना टंडन की प्रतिक्रया सामने आयी हैं. रवीना टंडन ने ट्विट कर कहा कि जो लोग नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहते थे, वो ही इस तरह के बयान दे रहे हैं. वे चाहते हैं कि सरकार गिर जाये. ऐसे लोग राजनीति के लिए देश को शर्मसार कर रहे हैं.

रवीना टंडन ने कहा कि कट्टरपंथी तत्व समाज में हमेशा से मौजूद रहे है, जो निंदनीय है. इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. मुझे आश्चर्य हो रहा कि जब मुंबईं में आतंकी हमले हो रहे थे. तब किसी ने कोई डर महसूस नहीं किया.

उन्होंने कहा कि लोग आलोचना कर रहे है. उन्हें सामने आकर स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से वो खुश नहीं है. अगर उनमे साहस है तो सामने आकर यह कहना चाहिए न की पूरे देश की छवि खराब करनी चाहिए. अगर देश की सम्मान की बात आती है तो सबसे पहले आपको यह पूछना चाहिए की आपने देश के लिए क्या किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola