ePaper

सास से विवाद के बाद घर छोड़ेगी ऐश्‍वर्या ! देखें वीडियो

Updated at : 24 Oct 2015 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
सास से विवाद के बाद घर छोड़ेगी ऐश्‍वर्या !  देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन जल्‍द ही बच्‍चन हाउस को अलविदा कहने वाली हैं. सूत्रों के अनुसार ऐश्‍वर्या पति अभिषेक बच्‍चन और बेटी आराध्‍या के साथ अलग रहनेवाली हैं. ऐश्‍वर्या के इस फैसले का कारण सास जया बच्‍चन के साथ उनके रिश्‍तों में आयी खटास को माना जा रहा है. पहले भी कई बार जया […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन जल्‍द ही बच्‍चन हाउस को अलविदा कहने वाली हैं. सूत्रों के अनुसार ऐश्‍वर्या पति अभिषेक बच्‍चन और बेटी आराध्‍या के साथ अलग रहनेवाली हैं. ऐश्‍वर्या के इस फैसले का कारण सास जया बच्‍चन के साथ उनके रिश्‍तों में आयी खटास को माना जा रहा है. पहले भी कई बार जया और ऐशवर्या के बीच तनाव की खबरें मीडिया में आ चुकी हैं.

खबरों के अनुसार ऐश्‍वर्या को अपने पति और ससुर अमिताभ बच्‍चन से कोई शिकायत नहीं है. वे जया के उनके पर्सनल लाईफ में दखल देने को लेकर परेशान हैं. ऐसे में ऐश अब अलग रहना चाहती हैं. ऐश्‍वर्या के अनुसार उनकी सास उनके कामों में दखल देती है जिसके कारण वे थोड़ा असहज महसूस करती हैं. वहीं बच्‍चन परिवार की बहू के इस फैसले ने सबको हैरानी में डाल दिया है.

ऐश्‍वर्या हाल ही में संजय गुप्‍ता की फिल्‍म ‘जज्‍बा’ में नजर आयी थी. फिल्‍म में उनके अलावा इरफान खान, शबाना आजमी और जैकी श्रॉफ ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. वहीं ऐश्‍वर्या जल्‍द ही करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आनेवाली हैं. इस के अलावा वे सरबजीत पर बनने वाली बायोपिक फिल्‍म में दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola