आमिर खान ने दंगल के लिए बढ़ाया वजन, देखें वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2015 5:07 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने किरदार को पर्दे पर जीने के लिए कड़े मेहनत करते हैं. इनदिनों आमिर अपनी आगामी फिल्‍म ‘दंगल’ की शूटिंग को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस फिल्‍म में वे एक रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं साथ ही वे दो बेटियों के पिता के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने किरदार को पर्दे पर जीने के लिए कड़े मेहनत करते हैं. इनदिनों आमिर अपनी आगामी फिल्‍म ‘दंगल’ की शूटिंग को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस फिल्‍म में वे एक रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं साथ ही वे दो बेटियों के पिता के किरदार में भी दिखाई देंगे. आमिर इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

आमिर ने इस फिल्‍म के लिए वजन बढ़ाया है. फिलहाल उनका वजन 90 किलो हो गया है. वे पूरी तरह से शाकाहारी हो गये हैं. उन्‍होंने फिल्‍म ‘गजनी’ में भी अपने किरदार से दर्शकों को काफी हैरान किया था. खुद आमिर की पत्‍नी किरण राव ने इस बात का खुलासा किया था कि आमिर इस फिल्‍म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

किरण ने यह भी बताया था कि आमिर देर रात तक रेसलिंग चैनल देखते रहते हैं और उसकी बारीकियों को समझने की कोशिश करते हैं. आमिर इससे पहले फिल्‍म ‘पीके’ में नजर आये थे. उन्‍होंने इस फिल्‍म में एक एयिलन का किरदार निभाया था. फिल्‍म बॉलीवुड की अबतक की सबसे ज्‍यादा कमाई करनेवाली फिल्‍म बन गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola