ePaper

VIDEO : ''बिग बॉस 9'' में नजर आ सकते हैं मीका सिंह

Updated at : 23 Sep 2015 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : ''बिग बॉस 9'' में नजर आ सकते हैं मीका सिंह

जानेमाने पॉप स्‍टार मीका सिंह ने टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में एक प्रतियोगी के रूप में शामिल होने की इच्‍छा जाहिर की है. उनका कहना है कि अगर उन्‍हें अच्‍छे पैसे मिलते हैं तो वे जरूर इस शो में शामिल होना चाहेंगे. आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ के इस सीजन को भी […]

विज्ञापन

जानेमाने पॉप स्‍टार मीका सिंह ने टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में एक प्रतियोगी के रूप में शामिल होने की इच्‍छा जाहिर की है. उनका कहना है कि अगर उन्‍हें अच्‍छे पैसे मिलते हैं तो वे जरूर इस शो में शामिल होना चाहेंगे. आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ के इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्‍ट करेंगे.

मीका सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि,’ अगर मुझे अच्‍छे पैसे मिलते हैं तो मैं इस शो का हिस्‍सा बनने के लिए तैयार हूं. मेरे इस शो में आने से शो की टीआरपी बढ़ेगी और यह दुनियां को नंबर वन चैनल बन जायेगा.’ फिलहाल शो में शामिल होनेवाले कंटेस्टेंट के नामों की लिस्‍ट जारी नहीं की गई है.

अफवाहों की मानें तो इस शो में शामिल होने के लिए कई चर्चित लोगों का नाम सामने आ रहा है. शो का प्रसारण अक्‍टूबर माह में किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola