दीपिका ने रणबीर को एडवांस में कहा ''हैप्पी बर्थडे''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2015 11:04 AM
मुंबई : फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पूर्व प्रेमी अभिनेता रणबीर कपूर को उनके आगामी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. रणबीर 28 सितंबर को 33 साल के हो जाएंगे. अभिनेता इस दिन काम कर रहे होंगे. रणबीर और दीपिका इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ में साथ काम कर रहे हैं. रणबीर ने फिल्म का […]
मुंबई : फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पूर्व प्रेमी अभिनेता रणबीर कपूर को उनके आगामी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. रणबीर 28 सितंबर को 33 साल के हो जाएंगे. अभिनेता इस दिन काम कर रहे होंगे. रणबीर और दीपिका इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ में साथ काम कर रहे हैं.
रणबीर ने फिल्म का ट्रेलर जारी करने के मौके पर कहा, ‘मैं जन्मदिन में विश्वास नहीं करता. मुझे इसे लेकर दुख महसूस होता है. पता नहीं क्यों लोग इस दिन खास महसूस करते हैं. लेकिन जब मैं इस दिन काम कर रहा होता हूं तो मुझे खुशी होती है. काम करना अच्छा लगता है.’
इस पर दीपिका ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा, ‘हम इसे (जन्मदिन) कैसे तुम्हारे लिए खास बना सकते हैं?’ दीपिका से जब पूछा गया कि वह रणबीर को जन्मदिन पर क्या तोहफा देना चाहेंगी तो उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास सबकुछ है…बहुत सारी शुभकामनाएं, प्यार और खुशियां उन्हें मुबारक हो.’ तमाशा इस साल 27 नवंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










