शाहरुख के पास नहीं हैं सलमान के लिए टाइम, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
शाहरुख के पास नहीं हैं सलमान के लिए टाइम, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के पास दोस्‍त सलमान खान के लिए वक्‍त ही नहीं है. तभी तो उन्‍होंने सलमान की होम प्रोडक्‍शन की पहली फिल्‍म ‘हीरो’ अभी तक देखी नहीं है. सलमान ने फिल्‍म देखने के लिए शाहरुख से संपर्क‍ किया था लेकिन सलमान को निराशा हाथ लगी. ‘हीरो’ से सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के पास दोस्‍त सलमान खान के लिए वक्‍त ही नहीं है. तभी तो उन्‍होंने सलमान की होम प्रोडक्‍शन की पहली फिल्‍म ‘हीरो’ अभी तक देखी नहीं है. सलमान ने फिल्‍म देखने के लिए शाहरुख से संपर्क‍ किया था लेकिन सलमान को निराशा हाथ लगी. ‘हीरो’ से सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया है.

सलमान ने फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी है. वे कई टीवी शो में सूजर और आथिया के साथ नजर आये थे. दर्शकों ने फिल्‍म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. इस फिल्‍म के गाने को दर्शकों ने खासा पसंद किया है. फिल्‍म सुभाष घई की फिल्‍म ‘हीरो’ की रीमेक है. पुरानी ‘हीरो’ में अभिनेता जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

हाल ही में शाहरुख ने सलमान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का फर्स्‍टलुक जारी किया था. शाहरुख ने सलमान की ‘हीरो’ तो नहीं देखी जिसकी वजह उन्‍होंने अपना बिजी शेड्यूल बताया लेकिन वे हाल ही में एक पार्टी में मस्‍ती करते नजर आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola