ePaper

दीपिका के लिए एक दिन की छुट्टी लेंगे रणबीर कपूर! देखें वीडियो

Updated at : 14 Sep 2015 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
दीपिका के लिए एक दिन की छुट्टी लेंगे रणबीर कपूर! देखें वीडियो

बॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर इनदिनों करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं. फिल्‍म में उनके अलावा अनुष्‍का शर्मा और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. वहीं रणबीर अपने शूटिंग शेड्यूल से दीपिका पादुकोण के लिए एक दिन की छुट्टी लेनेवाले हैं. दोनों कलाकार […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर इनदिनों करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं. फिल्‍म में उनके अलावा अनुष्‍का शर्मा और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. वहीं रणबीर अपने शूटिंग शेड्यूल से दीपिका पादुकोण के लिए एक दिन की छुट्टी लेनेवाले हैं. दोनों कलाकार जल्‍द ही इम्तियाज अली की फिल्‍म ‘तमाशा’ में नजर आनेवाले हैं.

रणबीर ‘तमाशा’ के प्रमोशन को लेकर ए‍क दिन की छुट्टी लेंगे जिसमें दीपिका पदुकोण और फिल्‍म की टीम मौजूद रहेंगे. दरअसल पिछले दो साल रणबीर के लिए कुछ खास नहीं रहे हैं. उनकी तीन फिल्‍में (बेशरम, रॉय और बॉम्‍बे वेलवेट) बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. यह वजह होगी कि रणबीर ‘तमाशा’ के प्रमोशन को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते.

दीपिका-रणबीर इससे पहले फिल्‍म ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम कर चुके हैं. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्‍म के अलावा दीपिका संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की शूटिंग को लेकर भी खासा व्‍यस्‍त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola