दो बाघ के साथ ''बाजीराव मस्तानी'' में मुजरा करती दिखेंगी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त हैं. दीपिका फिल्म में एक मुजरा करने वाली हैं जिसमें उनके कोस्टार प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह के साथ-साथ दो बाघ (टाइगर) भी नजर आनेवाले हैं. संजय लीली भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इस साल के अंत […]
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त हैं. दीपिका फिल्म में एक मुजरा करने वाली हैं जिसमें उनके कोस्टार प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह के साथ-साथ दो बाघ (टाइगर) भी नजर आनेवाले हैं. संजय लीली भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो जायेगी.
वहीं खबरों के अनुसार ये दोनों टाइगर कंप्यूटर से जेनेरेट किये जायेंगे लेकिन जो भी हो दीपिका के फैंस के लिए यह उनका एक नया सरप्राइज होगा. दीपिका खुद भी इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं. फिल्म का फर्स्टलुक रिलीज हो गया है जिसमें दीपिका एक योद्धा के किरदार में नजर आ रही हैं.
आपको बता दें कि फिल्म पेशवा बाजीराव की प्रेमकहानी पर आधारित होगी. फिल्म में रणवीर, बाजीराव के किरदार को साकार करते नजर आयेंगे वहीं दीपिका उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी और प्रियंका उनकी पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में दिखाई देंगी. इससे पहले भी दीपिका और रणवीर की शानदार कैमेस्ट्री फिल्म ‘रामलीला’ में नजर आ चुकी है जिसमें प्रियंका एक आईटम नंबर करती दिखाई दी थी.
यह भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसकी शूटिंग वे काफी दिनों से करना चाहते थे लेकिन कलाकारों की डेट्स कर प्रॉब्लम होने की वजह से उन्हें खासा इंतजार करना पड़ा. अब देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका का यह मुजरा दर्शकों को कितना पसंद आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




