ePaper

बर्थडे मेरा और गिफ्ट आपके लिए, ये सिंह दा स्‍टाइल है : अक्षय कुमार

Updated at : 10 Sep 2015 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
बर्थडे मेरा और गिफ्ट आपके लिए, ये सिंह दा स्‍टाइल है :  अक्षय कुमार

मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ 48 वां जन्मदिन मनाया और रात का खाना साथ खाया. कल शाम ट्विंकल ने दोनों की एक तस्वीर साझा की थी और बर्थडे ब्यॉय को जन्मदिन की शुभकामना दी और रात का खाना साथ खाने की बात कही थी. उनके जन्मदिन के मौके […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ 48 वां जन्मदिन मनाया और रात का खाना साथ खाया. कल शाम ट्विंकल ने दोनों की एक तस्वीर साझा की थी और बर्थडे ब्यॉय को जन्मदिन की शुभकामना दी और रात का खाना साथ खाने की बात कही थी.

उनके जन्मदिन के मौके पर अक्षय ने प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ का एक और गीत प्रशंसकों को समर्पित किया. गीत का यूट्यूब लिंक देते हुये उन्होंने लिखा है कि मेरा जन्मदिन है और आपको एक उपहार दे रहा हूं. यह सिंह का स्टाइल है देखें.

‘ब्रदर्स’ के अभिनेता ने केक, वीडियो और ट्वीटों के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया. अक्षय अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ के प्रचार में व्यस्त हैं. इस फिल्म में एमी जैक्सन पहली बार नजर आएंगी. यह फिल्म दो अक्तूबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola