ePaper

आलिया शूटिंग के दौरान कई बार चक्कर खा खाकर गिर जाती थीं : शाहिद कपूर

Updated at : 12 Aug 2015 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
आलिया शूटिंग के दौरान कई बार चक्कर खा खाकर गिर जाती थीं : शाहिद कपूर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की अपनी आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं सूत्रों के अनुसार इस बात का खुलासा हुआ है कि शाहिद फिल्‍म के सेट पर आलिया को ‘फैंटम’ कहकर बुलाते थे. आलिया और शाहिद पहली बार फैंटम प्रोडक्शन की फिल्म में काम कर रहे हैं. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की अपनी आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं सूत्रों के अनुसार इस बात का खुलासा हुआ है कि शाहिद फिल्‍म के सेट पर आलिया को ‘फैंटम’ कहकर बुलाते थे.

आलिया और शाहिद पहली बार फैंटम प्रोडक्शन की फिल्म में काम कर रहे हैं. शाहिद इसलिये आलिया को इस नाम से पुकारते थे क्‍योंकि आलिया फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार चक्कर खा खाकर गिर जाती थीं. सेट पर मौजूद फिल्‍म की टीम आलिया के लिए बेहद परेशान हो जाते थे.

शाहिद बताते हैं कि आलिया को सेट पर कम से कम 20-30 बार चक्कर आये होंगे. आलिया और शाहिद पहली बार एकसाथ काम कर रहे हैं. दोनों ही कलाकार इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म के अलावा दोनों ‘उड़ता पंजाब’ में साथ नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola