ePaper

''बाहुबली'' की धमाकेदार कमाई, पहले ही दिन कमाये 50 करोड

Updated at : 11 Jul 2015 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
''बाहुबली'' की धमाकेदार कमाई, पहले ही दिन कमाये 50 करोड

शुक्रवार को रिलीज हुई भारत की सबसे महंगी फिल्‍म ‘बाहुबली’ ने पूरे देशभर में धमाकेदार कमाई की है. फिल्‍म पहले ही दिन पहले ही दिन लगभग 50 करोड़ की कमाई की है. आपको बता दें कि फिल्‍म लगभग 250 करोड़ की लागत से बनी है. बॉलीवुड विश्‍लेषक तरण आदर्श ने सोशल साइट ट्विटर पर बताया […]

विज्ञापन

शुक्रवार को रिलीज हुई भारत की सबसे महंगी फिल्‍म ‘बाहुबली’ ने पूरे देशभर में धमाकेदार कमाई की है. फिल्‍म पहले ही दिन पहले ही दिन लगभग 50 करोड़ की कमाई की है. आपको बता दें कि फिल्‍म लगभग 250 करोड़ की लागत से बनी है.

बॉलीवुड विश्‍लेषक तरण आदर्श ने सोशल साइट ट्विटर पर बताया कि फिल्‍म ने पहले ही दिन धमाकेदार 50 करोड़ की कमाई की. यह भारतीय फिल्‍म के लिए एक जबरदस्‍त ओपनिंग है. फिल्‍म दुनियाभर में लगभग 4000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में प्रभास, राणा डुग्गुबाती, राम्या कृष्णा, अनुष्का और तमन्ना मुख्य किरदारों में हैं. फिल्‍म का निर्देशन कर रहे एस एस राजमौली को अपनी तेलुगु फिल्‍म के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिल चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola