ePaper

नंदू भिड़े अभिषेक के बॉलीवुड में 15 साल पूरे, फैंस का किया धन्‍यवाद...

Updated at : 01 Jul 2015 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
नंदू भिड़े अभिषेक के बॉलीवुड में 15 साल पूरे, फैंस का किया धन्‍यवाद...

मुंबई : ‘युवा’, ‘गुरु’ और ‘सरकार’ जैसी फिल्मों में अपने सराहनीय प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अभिेषक बच्चन ने बॉलीवुड में 15 वर्ष पूरे कर लिये हैं और इस अवसर पर उन्होंने अपना समर्थन करने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया. 39 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के प्रति आभार […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘युवा’, ‘गुरु’ और ‘सरकार’ जैसी फिल्मों में अपने सराहनीय प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अभिेषक बच्चन ने बॉलीवुड में 15 वर्ष पूरे कर लिये हैं और इस अवसर पर उन्होंने अपना समर्थन करने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया.

39 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘ मैंने फिल्म उद्योग में 15 वर्ष पूरे कर लिये हैं. प्यार और समर्थन देने के लिए आप सभी को धन्यवाद. आप लोग मेरी प्रेरणा हैं.’

महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में जे पी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से करीना कपूर के साथ की थी. उन्होंने करीना के बारे में कहा,’ करीना (बेबो) को धन्यवाद. मेरी पहली सह-कलाकार, आप हमेशा मेरी पसंदीदा रहेंगी.’

अभिनेता ने लिखा,’ जेपी साहब, अनुपम खेर और फिल्म के अन्य लोगों को धन्यवाद.’ करण जौहर, अनुपम खेर, दिया मिर्जा, दिव्या दत्ता जैसे उनके सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी. बॉलीवुड में अभिषेक की यात्रा में कई उतार-चढाव आये लेकिन उन्‍होंने कभी हार नहीं मानी.

अपने फिल्‍मी करियर में अभिषेक ने ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘तेरा जादू चल गया’, ‘बस इतना सा ख्वाब है’ और ‘शरारत’ जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने पर उन्हें बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में बहुत संघर्ष करना पडा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola