रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने की साथ में पार्टी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2015 2:07 PM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर साथ-साथ पार्टी की. ‘2 स्टेट्स’ के अभिनेता ने पिछले सप्ताहांत में अपना 30 वां जन्मदिन मनाया और इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की. रणबीर कपूर, रणवीर और फिल्मकार करण जौहर के साथ उन्होंने अपनी एक शेल्फी भी उतारी. सेल्फी को […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर साथ-साथ पार्टी की. ‘2 स्टेट्स’ के अभिनेता ने पिछले सप्ताहांत में अपना 30 वां जन्मदिन मनाया और इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की.

रणबीर कपूर, रणवीर और फिल्मकार करण जौहर के साथ उन्होंने अपनी एक शेल्फी भी उतारी. सेल्फी को 43,000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. ‘गुंडे’ में अर्जुन के साथ काम कर चुके रणवीर ने ट्विटर पर दोनों का एक मजाकिया फोटो पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं दी है.

अर्जुन ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें ‘आशिकी 2’ के अभिनेता आदित्य राय कपूर ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘राम लीला’ के अभिनेताओं के साथ नजर आ रहे हैं. रणवीर सिंह जल्‍द ही संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्‍ट ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में नजर आनेवाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola