सलमान बने शौकिया चित्रकार, करीना कपूर को दिया अनोखा गिफ्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2015 9:50 AM
मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अभिनेत्री करीना कपूर खान को एक पेंटिंग गिफ्ट की है. सलमान शौकिया चित्रकार हैं. यह ‘बजरंगी भाईजान’ की पेंटिंग है और सलमान ने इसे खुद बनाया है. ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान, करीना और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने मुख्य भूमिका निभाई है. सलमान ने कुछ दिन पहले अपने ट्वीटर […]
मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अभिनेत्री करीना कपूर खान को एक पेंटिंग गिफ्ट की है. सलमान शौकिया चित्रकार हैं. यह ‘बजरंगी भाईजान’ की पेंटिंग है और सलमान ने इसे खुद बनाया है. ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान, करीना और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने मुख्य भूमिका निभाई है.
सलमान ने कुछ दिन पहले अपने ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें अभिनेत्री को लाल बिंदी लगाए दिखाया गया था. फिल्म के अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर बताया गया है कि दबंग स्टार ने अपने सह कलाकार को एक गिफ्ट दिया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.

इस फिल्म के अलावा सलमान फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘सुल्तान’ में नजर आयेंगे. ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान के आपोजिट सोनम कपूर मुख्य भूमिका में होंगी. वहीं ‘सुल्तान’ के लिये फीमेल लीड की तलाश की जा रही है. ‘बजरंगी भाईजान’ ईद के मौके पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










