इसलिये संजय दत्त ने छोड़ी करण की ''शुद्धि'', देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 11:51 AM
बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्म ‘शुद्धि’ स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में सलमान ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था. वहीं अब खबरें आ रही है कि संजय दत्त ने भी इस फिल्म से पल्ला झाड़ लिया है. खबरों के मुताबिक संजय दत्त को फिल्म […]
बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्म ‘शुद्धि’ स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में सलमान ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था. वहीं अब खबरें आ रही है कि संजय दत्त ने भी इस फिल्म से पल्ला झाड़ लिया है.
खबरों के मुताबिक संजय दत्त को फिल्म में निगेटिव रोल के लिए ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. संजय दत्त का कहना है कि वे जेल से बाहर आने के बाद कोई निगेटिव किरदार नहीं करना चाहते. संजय दत्त फिलहाल यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं.
आपको बता दें कि ‘शुद्धि’ के लिए रितिक रोशन और करीना कपूर से भी बातचीत की गई थी. फिर खबर आई कि दोनों ही कलाकरों ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया. हाल ही में करण ने ट्वीट कर सबकों जानकारी दी कि उनकी इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे.
करण ने वरुण और आलिया के साथ फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में काम किया था. इसी फिल्म से वरुण और आलिया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं अब करण निगेटिव रोल के लिए किसे चुनते हैं यह देखना दिलचस्प होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










