Kala Hiran Film: ‘काला हिरण’ प्रोड्यूसर ने फाड़ा Salman Khan का लीगल नोटिस, बोले- जवाब दे दिया, अब जिसे भेजना है भेजो

काला हिरण फिल्म, फोटो- इंस्टाग्राम
Kala Hira Film: ‘काला हिरण’ विवाद के बीच अमित जानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में निर्माता सलमान खान के लीगल नोटिस को फाड़ते नजर आए और कहा, “अब जिसे भेजना है भेजो.”
Kala Hira Film: फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच फिल्म के निर्माता अमित जानी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर फिल्म और उससे जुड़ा विवाद चर्चा में आ गया है.
वीडियो में दिखा अमित जानी का अग्रेसिव अंदाज
गुरुवार को जारी किए गए वीडियो में अमित जानी सलमान खान की टीम की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस के साथ नजर आए. उन्होंने दावा किया कि फिल्म की घोषणा के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. इसी दौरान उन्होंने कैमरे के सामने नोटिस को फाड़ दिया और कहा, “जवाब दे दिया, अब जिसे भेजना है भेजो.” अमित जानी ने यह भी कहा कि वह किसी भी तरह के दबाव में आने वाले नहीं हैं और अपने फैसले पर कायम हैं.
यहां देखें वीडियो-
'Kala Hiran' producer Amit Jani tears up the notice sent by Salman Khan’s team and claims he has been receiving death threats from the actor’s fans. pic.twitter.com/DyV86vaN1V
— News18 Showsha (@News18Showsha) June 4, 2026
अमित जानी: “मुझे डराया नहीं जा सकता”
अमित जानी का कहना है कि नोटिस भेजने का मकसद उन्हें डराना है, लेकिन वह डरने वालों में से नहीं हैं. उनके मुताबिक, कानूनी नोटिस भेजकर फिल्म के काम को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं.
आखिर सलमान खान ने क्यों भेजा नोटिस?
सलमान खान की तरफ से भेजे गए लीगल नोटिस में फिल्म ‘काला हिरण’ पर आपत्ति जताई गई है. नोटिस में कहा गया है कि यह फिल्म कथित तौर पर ब्लैकबक शिकार मामले से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है और इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है.
नोटिस में यह भी कहा गया है कि इस मामले की सुनवाई अभी कोर्ट में चल रही है. ऐसे में इस विषय पर फिल्म बनाना लोगों की राय को प्रभावित कर सकता है और कोर्ट की प्रक्रिया पर असर डाल सकता है. इसी वजह से सलमान खान की टीम ने फिल्म पर काम और उसके प्रमोशन को तुरंत रोकने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: Dacoit OTT Release: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ OTT रिलीज के लिए तैयार, सामने आई कन्फर्म रिलीज डेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










