ePaper

''दिलवाले'' के सेट पर शाहरुख-काजोल-रोहित, पोस्‍ट की तस्‍वीर

Updated at : 13 Jun 2015 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
''दिलवाले'' के सेट पर शाहरुख-काजोल-रोहित, पोस्‍ट की तस्‍वीर

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख रोहित शेट्टी की आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की शूटिंग के लिये बुल्‍गारिया पहुंच गये हैं. हाल में शाहरुख ने अपने सोशल साइट ट्विटर पर एक तस्‍वीर शेयर की है. फिल्‍म में शाहरुख के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. तस्‍वीर में शाहरुख खान क्‍लीन शेव […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख रोहित शेट्टी की आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की शूटिंग के लिये बुल्‍गारिया पहुंच गये हैं. हाल में शाहरुख ने अपने सोशल साइट ट्विटर पर एक तस्‍वीर शेयर की है. फिल्‍म में शाहरुख के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

तस्‍वीर में शाहरुख खान क्‍लीन शेव में नजर आ रहे हैं, काजोल खुले बालों के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही है और रोहित भी साथ हैं. दर्शक भी इस फिल्‍म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शाहरुख और रोहित इससे पहले फिल्‍म ‘चेन्‍न्‍ई एक्‍सप्रेस’ में साथ काम कर चुके हैं. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की थी.

दर्शक भी शाहरुख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी को दोबारा एकसाथ देखने के लिये खासा उत्‍साहित हैं. दोनों की जोड़ी ने ‘दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी कई फिल्‍मों में एकसाथ काम किया था. दोनों आखिरी बार वर्ष 2010 में फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ में नजर आये थे.

रोहित भी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उनकी पिछली फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ देखने के बाद अब दर्शक इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं शाहरुख इस फिल्‍म के अलावा आगामी फिल्‍म ‘रईस’ की भी शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म ‘दिलवाले’ इसी साल क्रिसमस में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola