रितिक रोशन को निर्देशित करना चाहते हैं कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2015 3:02 PM

विज्ञापन

मुंबई : कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डीसूजा अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में अभिनेता रितिक रोशन को निर्देशित करना चाहते हैं. उनका यह ड्रीम प्रोजेक्ट पीरियड ड्रामा फिल्म का है. डांस पर आधारित अपनी आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहे कोरियोग्राफर ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं. रेमो ने […]

विज्ञापन

मुंबई : कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डीसूजा अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में अभिनेता रितिक रोशन को निर्देशित करना चाहते हैं. उनका यह ड्रीम प्रोजेक्ट पीरियड ड्रामा फिल्म का है. डांस पर आधारित अपनी आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहे कोरियोग्राफर ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं.

रेमो ने बताया, ‘ मेरा एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और मैं इस पर काम कर रहा हूं. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है…एक महाकाव्य जैसी फिल्म. यह बहुत बडी फिल्म है. मुझे नहीं लगता है कि कोई मेरी मदद करेगा लेकिन अगर ‘एबीसीडी 2′ सफल रहती है तो वे (फिल्म निर्माता) विश्वास कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो मैं इसका निर्माण करुंगा.’

रेमो ने बताया कि फिल्म के लिए उनके दिमाग में रितिक रोशन हैं और मुख्य अभिनेत्री की भूमिका के लिए वह हॉलीवुड से कलाकार की तलाश में हैं. रेमो ने कहा, ‘ मेरे दिमाग में रितिक रोशन हैं. अभिनेत्री के रुप में, मैं हॉलीवुड से किसी को लूंगा. यह एक ऐसी फिल्म होगी जिसमें नृत्य नहीं बल्कि केवल एक्शन होगा.’

‘फालतू’ का निर्देशन करने वाले रेमो ने कहा है कि उनकी ख्वाहिश थी कि वह दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और कोरियोग्राफर-निर्देशक प्रभुदेवा से डांस करवाएं, जो पूरा हो गयी. अब उनकी इच्छा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से नृत्य करवाने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola