HAPPY B”DAY खूबसूरत सोनम कपूर, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
HAPPY B”DAY खूबसूरत सोनम कपूर, देखें वीडियो

बॉलीवुड की स्‍टाईलिश अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपना 30वां जन्‍मदिन मना रही हैं. उनका जन्‍म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था. सोनम बॉलीवुड के ‘झक्‍कास’ अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं. सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की स्‍टाईलिश अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपना 30वां जन्‍मदिन मना रही हैं. उनका जन्‍म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था. सोनम बॉलीवुड के ‘झक्‍कास’ अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं. सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर विफल रही थी.

undefined

‘सांवरिया’ बेशक कमाई न कर पाई हो लेकिन दर्शकों ने सोनम के एक्टिंग को पसंद किया. इसके बाद सोनम वर्ष 2009 में राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्‍म ‘दिल्‍ली 6’ में दिखाई दी. फिल्‍म में उनके आपोजिट अभिषेक बच्‍चन नजर आये थे.

सोनम इसके बाद फिल्‍म ‘रांझना’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘आयशा’, ‘बॉम्बे टॉकीज’, ‘बेवकूफियां’ और ‘डॉली की डोली’ जैसी फिल्मों में नजर आई. ‘रांझना’ में वे अभिनेता धुनष के साथ नजर आई थी. फिल्‍म में उन्‍होंने एक कॉलेज गोइंग स्‍टूडेंट का किरदार निभाया था. यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और सोनम ने दर्शकों से तारीफें भी खूब बटोरी थी.

undefined

फिल्‍म ‘भाग मिल्‍खा भाग’ में सोनम एक छोटे से रोल में नजर आयी थे. फिल्‍म में उन्‍होंने फरहान अख्‍तर की प्रेमिका का किरदार निभाया था. सोनम ने अपने चुलबुले अंदाज से हमेशा ही दर्शकों के मन को मोहा है. उन्हें फिल्म ‘सांवरिया’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फिमेल डेब्यू अवॉर्ड के लिए नामांकित भी किया जा चुका है.

undefined

सोनम जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘नीरजा’ में नजर आयेंगी. फिल्‍म में वे नीरजा भनोट का किरदार निभानेवाली हैं. इस फिल्‍म को लेकर सोनम खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म में उनका फर्स्‍टलुक जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola