प्रियंका चोपडा के गायन की शंकर महादेवन ने की प्रशंसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2015 11:16 AM (IST)
विज्ञापन

कुआलालंपुर : संगीतकार शंकर महादेवन ने ‘दिल धडकने दो’ के गीत के साथ बॉलीवुड में गायन क्षेत्र में दस्तक देने वाली अदाकारा प्रियंका चोपडा की खूब तारीफ की है. शंकर ने एहसान नूरानी और लॉय मेंडोसा के साथ जोया अख्तर की फिल्म का संगीत तैयार किया है. शंकर ने कहा, ‘‘वह (प्रियंका) बेहद प्रतिभाशाली हैं. […]
विज्ञापन
कुआलालंपुर : संगीतकार शंकर महादेवन ने ‘दिल धडकने दो’ के गीत के साथ बॉलीवुड में गायन क्षेत्र में दस्तक देने वाली अदाकारा प्रियंका चोपडा की खूब तारीफ की है.
शंकर ने एहसान नूरानी और लॉय मेंडोसा के साथ जोया अख्तर की फिल्म का संगीत तैयार किया है. शंकर ने कहा, ‘‘वह (प्रियंका) बेहद प्रतिभाशाली हैं. हमें नहीं पता था कि वह जब रिकार्डिंग के लिए स्टूडियो आएंगी तो क्या करेंगी और सचमुच उन्होंने कमाल कर दिया.’’
फिल्म का एक और गाना ‘गल्लां गूडियां’ अभी म्यूजिक चार्ट में अपनी जगह बनाए हुए है.गाने की चर्चा करते हुए शंकर ने कहा, ‘‘जोया फिल्म में एक पार्टी सांग चाहती थीं. यह एक मौज-मस्ती वाला गाना है और तल्लीन होकर इसे शूट किया गया. मुझे अच्छा लग रहा है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं..एक संगीतकार को और क्या चाहिए.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




