जानिये कंगना की ''तनु वेड्स मनु रिटर्न्स'' की धमाकेदार कमाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 11:10 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने दो दिनों में लगभग 21.85 करोड़ की कमाई की है. फिल्म में कंगना के अलावा आर. माधवन, स्वरा भास्कर और जिमी शेरगिल ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ […]
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने दो दिनों में लगभग 21.85 करोड़ की कमाई की है. फिल्म में कंगना के अलावा आर. माधवन, स्वरा भास्कर और जिमी शेरगिल ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.
आपको बता दें कि फिल्म में कंगना ने डबल रोल निभाया है. कंगना ने फिल्म ‘क्वीन’ से तो दर्शकों का दिल जीता ही था अब लग रहा है कि इस फिल्म से भी वह दर्शकों के दिलों में राज करना चाहती हैं.
बॉलीवुड के ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा है कि,’ ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने रिलीज के पहले दिन 8.75 करोड़ की कमाई की और शनिवार को 13.10 करोड़ का कारोबार किया है. कुल मिलाकर दो दिन में 21.85 करोड़ रुपये की कमाई.’ फिल्म का कमाई को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म आगे भी अच्छी कमाई करेगी.
फिल्म वर्ष 2011 में आई फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ की सीक्वल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










