रणबीर कपूर ने की सलमान खान की तारीफ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2015 2:27 PM
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में करण जौहर ने नेगेटिव किरदार निभाया है. एक इवेंट के दौरान रणबीर ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि सलमान एक बहुत अच्छे इंसान हैं. आपको बता दें कि रणबीर और कैटरीना एकदूसरे […]
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में करण जौहर ने नेगेटिव किरदार निभाया है. एक इवेंट के दौरान रणबीर ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि सलमान एक बहुत अच्छे इंसान हैं.
आपको बता दें कि रणबीर और कैटरीना एकदूसरे को डेट कर रहे हैं और इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं कि कैटरीना सलमान की करीबी भी रह चुकी हैं. ऐसे में रणबीर ने पत्रकारों की बात का जवाब देते हुए कहा कि,’ मैं पर्सनल तौर पर कहूं तो मैं उन्हें काफी समय से जानता हूं. वो समाज के लिए बहुत कुछ करते हैं उनसे सीखना चाहिए.’
रणबीर ने आगे कहा कि,’ सलमान का दिल बहुत बड़ा है. हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. उनके काम को बढ़ावा देना चाहिए.’ फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में रणबीर कपूर एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म जल्द ही रिलीज होनेवाली है इसलिए फिल्म के कलाकार प्रमोशन को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में नजर आयेंगे. वहीं दीपिका पादुकोण के साथ रणबीर ‘फितूर’ में दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










