''राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह'' के लिए रोमांचित है कंगना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2015 9:47 AM
नयी दिल्ली : इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी फिल्म ‘क्वीन’ के किरदार के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए चुनी गई कंगना राणावत को अगले महीने होने वाले इस समारोह में सम्मिलित होने का बेसब्री से इंतजार है. 28 वर्षीय कंगना ने कहा,’ राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में सम्मिलत होने को लेकर […]
नयी दिल्ली : इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी फिल्म ‘क्वीन’ के किरदार के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए चुनी गई कंगना राणावत को अगले महीने होने वाले इस समारोह में सम्मिलित होने का बेसब्री से इंतजार है.
28 वर्षीय कंगना ने कहा,’ राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में सम्मिलत होने को लेकर रोमांचित हूं. मुझे आम पुरस्कार समारोह में शामिल होना पसंद नहीं लेकिन राष्ट्रीय पुरस्कार अलग हैं.’ इस फिल्म के लिए कंगना की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. इस फिल्म के लिए कंगना ने कई अवार्ड्स भी अपने नाम किये हैं.
आपकों बता दें कि कंगना को ‘क्वीन’ में रानी के किरदार के लिए हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है. 62वां राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह तीन मई को आयोजित किया जाएगा.
कंगना जल्द ही अपनी 2011 में आई फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के सीक्वल ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में दिखाई देंगी. इस फिल्म में कंगना डबल रोल में नजर आयेंगी. एक किरदार में वे हरियाणवी एथलीट का किरदार निभायेंगी वहीं दूसरे रोल में वो सिंपल देसी लुक में नजर आयेंगी. फिल्म 22 मई को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










