''HNY 2'' की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं अभिषेक बच्चन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2015 1:15 PM
बॉलीवुड की जानीमानी डायरेक्टर फराह खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. अब इसका सीक्वल बनाने की तैयारी की जा रही है. जी हां इस फिल्म की स्क्रिप्ट अभिषेक बच्चन लिख रहे हैं. फराह खान का कहना है कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने की जिम्मेदारी अभिषेक को दी […]
बॉलीवुड की जानीमानी डायरेक्टर फराह खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. अब इसका सीक्वल बनाने की तैयारी की जा रही है. जी हां इस फिल्म की स्क्रिप्ट अभिषेक बच्चन लिख रहे हैं. फराह खान का कहना है कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने की जिम्मेदारी अभिषेक को दी गई है. ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में अभिषेक ने नंदू भिड़े का किरदार निभाया था.
फराह ने कहा कि,’ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का सीक्वल अभिषेक लिख रहे हैं. स्क्रिप्ट देखने की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं को दी गई है. अगर स्क्रिप्ट पसंद आती है तो जल्द ही हम उसका सीक्वल बनायेंगे.’ फराह खान ने आगे बताया कि सीक्वल का भी निर्देशन वे ही करेंगी.
‘हैप्पी न्यू ईयर’ पिछले साल दीवाली में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, विवान शाह, बोमन ईरानी, सोनू सूद और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी. दर्शकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी होगी कि हास्य कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










