आमिर खान ने मीडिया संग मनाया 50वां जन्मदिन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2015 8:51 AM
मुंबई : आमिर खान आज 50 साल के हो गये और इस मौके पर उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ केक काटकर जश्न मनाया. उनका कहना है कि वह खुद को अब भी 20-25 साल के नौजवान के तौर पर महसूस करते हैं. हाल ही आमिर फिल्म ‘पीके’ में नजर आ चुके हैं. उनकी अगली फिल्म ‘दंगल’ […]
मुंबई : आमिर खान आज 50 साल के हो गये और इस मौके पर उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ केक काटकर जश्न मनाया. उनका कहना है कि वह खुद को अब भी 20-25 साल के नौजवान के तौर पर महसूस करते हैं. हाल ही आमिर फिल्म ‘पीके’ में नजर आ चुके हैं.
उनकी अगली फिल्म ‘दंगल’ होगी. फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी बेटियों के बारे में है. आमिर ने कहा कि वह हिंदी सिनेमा उद्योग का हिस्सा बनकर खुद को खुशनसीब मानते हैं.
उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा दिल से काम किया और बहुत कम लोगों को यह मौका मिलता है. मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं. मैं उन सभी लेखकों और निर्देशकों को धन्यवाद करना चाहता हूं जिनके साथ मैंने काम किया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










