ePaper

रणधीर कपूर के भी पंसदीदा अभिनेता हैं रणबीर कपूर

Updated at : 02 Feb 2015 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
रणधीर कपूर के भी पंसदीदा अभिनेता हैं रणबीर कपूर

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी सभी फिल्‍मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को भी पसंद किया है. फिल्‍म ‘रॉकस्‍टार’ से रणबीर ने अपनी छाप छोड़ी थी. उनके फैंस की लिस्‍ट तो काफी लंबी है, लेकिन उनकी इस लिस्‍ट में एक और जानामाना नाम अभिनेता रणधीर कपूर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी सभी फिल्‍मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को भी पसंद किया है. फिल्‍म ‘रॉकस्‍टार’ से रणबीर ने अपनी छाप छोड़ी थी. उनके फैंस की लिस्‍ट तो काफी लंबी है, लेकिन उनकी इस लिस्‍ट में एक और जानामाना नाम अभिनेता रणधीर कपूर का जुड़ गया है. जी हां रणधीर कपूर करिश्‍मा और करीना के पापा और रणबीर के बड़ पापा उनके बहुत बड़े फैन हो गये हैं.

आपको बता दें रणबीर कपूर, रणधीर कपूर के छोटे भाई अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह के पुत्र हैं. रणधीर कपूर ने कहा कि मौजूदा समय के मेरी पसंदीदा अभिनेताओं में से रणबीर भी एक हैं. वे एक काबिल और गंभीर अभिनेता हैं. वह अच्‍छी फिल्‍में के चुनाव कर रहे हैं. उनकी एक्टिंग दर्शकों को भी बेहद पसंद आती है.’

रणबीर फिलहाल आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में उनके आपोजिट जैकलीन फर्नाडीज हैं. फिल्‍म में अर्जुन रामपाल भी मुख्‍य भूमिका में हैं. बताया जा रहा है कि रणबीर इस फिल्‍म में चोर का किरदार निभायेंगे. वहीं वे कैटरीना कैफ के साथ फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ की शूटिंग में भी खासा व्‍यस्‍त हैं.

रणधीर कपूर अपने ज़माने के बहुत ही काबिल अभिनेता थे. फिलहाल वो कई फिल्मों में स्पेशल रोल में नजर आये हैं. हाल ही में उन्होंने ‘सुपर नानी’, ‘हाउसफुल 2’ और ‘रमैया वस्तावैया’ जैसी फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. फिल्‍म ‘रॉय’ 13 फरवरी को रिलीज होगी. दर्शक भी इस फिल्‍म का खासा इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले रणबीर फिल्‍म ‘बेशरम’ में नजर आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola