सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर रणबीर की धमाकेदार इंट्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2015 11:43 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर ने ट्विटर पर इंट्री कर अपने फैंस का हैरान कर दिया है. उन्‍होंने एकसाथ 6 अलग-अलग सोशल मीडिया साइट पर इंट्री मारी है. रणबीर ने ट्विटर, इंस्‍टाग्राम में आने के बाद उन्‍होंने टमब्‍लर और वाइन में भी अपना अकांटड बना लिया है. वहीं रणबीर की फॉलावर्स की संख्‍या आसमान […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर ने ट्विटर पर इंट्री कर अपने फैंस का हैरान कर दिया है. उन्‍होंने एकसाथ 6 अलग-अलग सोशल मीडिया साइट पर इंट्री मारी है. रणबीर ने ट्विटर, इंस्‍टाग्राम में आने के बाद उन्‍होंने टमब्‍लर और वाइन में भी अपना अकांटड बना लिया है. वहीं रणबीर की फॉलावर्स की संख्‍या आसमान छूने लगी है.

वहीं ट्विटर पर रणबीर ने अपने फर्जी आईडी वालों का शुक्रिया अदा किया है कि उनकी वजह से उनकी पॉपुलेरिटी अभी तक बनी हुई है. रणबीर को इस बात से कोई प्रॉब्‍लम नहीं है कि उनके नाम से कई फर्जी आईडी चल रही थी. रणबीर ने टमब्लर पर एक वीडियो भी शेयर किया है जो कि उनकी फर्जी आईडी को डेडिकेटिड है. उन्होंने कमेंट भी किया है कि मैं तो अभी आया हूं पर यहां बहुत सारे ‘रणबीर’ पहले से ही हैं.

वहीं रणबीर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके अलावा जैकलीन फर्नाडीज और अर्जुन रामपाल मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म में जैकलीन डबल रोल में नजर आयेंगी. रणबीर का लुक इस फिल्‍म में बिल्‍कुल हटके हैं. फिल्‍म के प्रमोशन के कारण भी रणबीर सोशल मीडिया से जुड़ गये है.

इसके अलावा रणबीर फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में भी नजर आयेंगे. फिल्‍म में कैटरीना कैफ भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola