अगर मैं कैटरीना होती तो रणबीर से शादी कर लेती : दीपिका पादुकोण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2015 1:01 PM

विज्ञापन

कल ही यह खबर आई थी कि डिंपल दीपिका पादुकोण ने कैटरीना कैफ को सलाह दी है कि वो रणबीर से शादी न करें. लेकिन आज एक और खबर आ रही है जो वाकई में चौंकाने वाली है. वैसे तो यह बात किसी से छुपी नहीं है कि दीपिका इन दिनों रणवीर सिंहको डेट कर […]

विज्ञापन

कल ही यह खबर आई थी कि डिंपल दीपिका पादुकोण ने कैटरीना कैफ को सलाह दी है कि वो रणबीर से शादी न करें. लेकिन आज एक और खबर आ रही है जो वाकई में चौंकाने वाली है. वैसे तो यह बात किसी से छुपी नहीं है कि दीपिका इन दिनों रणवीर सिंहको डेट कर रही हैं. कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया है.

खबरें आ रही है कि दीपिको ने कैटरीना को यह बात तो कहाही कि वो रणबीर से शादी न करें, साथ ही यह भी कह डाला कि वे रणबीर कपूर से शादी करना चा‍हेंगी. आपकों बता दें कि एक अवार्ड फंक्‍शन के दौरान दीपिका से जब यह पूछा गया था कि वह इस नये साल के मौके पर कैटरीना को क्‍या सलाह देना चाहेंगी, तो दीपिका ने इस बात का जवाब देते हुए कहा था कि ‘रणबीर से शादी मत करना’.

दीपिका ने जब बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी तो रणबीर कपूर उनके सबसे अच्‍छे दोस्‍त थे. इसके बाद दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ने लगी थी. फिर अचानक किन्‍हीं कारणों से दोनों एकदूसरे से अलग हो गये. इसके बाद रणबीर और कैटरीना के करीब होने की खबरें आई. कुछ दिनों पहले यह खबर भी चर्चा में थी कि कैट-रणबीर ने सगाई कर ली है.

अब चाहे दीपिका ने यह बात मजाक में ही कही हो लेकिन बातों ही बातों में दीपिका ने अपने मन की बात कैटरीना से कह दी. फिलहाल दीपिका अपनी आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में रणवीर सिंह उनके आपोजिट काम कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर और कैटरीना अपनी आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola